
Archived
गाजियाबाद: विधायक सुनील शर्मा ने कड़कड़ मॉडल गांव में विकास कार्यों का किया लोकार्पण
Arun Mishra
15 Jun 2018 3:55 PM IST

x
साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा
विधायक सुनील शर्मा ने बताया कि कड़कड़ मॉडल गांव में पीने का पानी की व्यवस्था और पार्क की साफ सफाई एवंम पार्क मे झूले का व्यवस्था कराई जाएगी.
गाजियाबाद : साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के कड़कड़ मॉडल गांव में पार्क के विकास के लिए भारत सरकार की अमृत अटल योजना के अन्तर्गत विकास कराने विधायक शुनील शर्मा और कड़कड़ मॉडल निगम पार्षद जे बी रठौर पहुंचे. उनके साथ क्षेत्र के तमाम लोग व गांव वाले मौजूद थे.
गाजियाबाद : विधायक सुनील शर्मा ने कड़कड़ मॉडल गांव में अमृत अटल योजना के अन्तर्गत विकास कार्यों का किया लोकार्पण @sunilsharma_bjp pic.twitter.com/4qvSa4NXri
— Special Coverage News (@SpecialCoverage) June 15, 2018
वहीं, जब साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा से 'स्पेशल कवरेज न्यूज़' के रिपोर्टर राम अवध भगत ने उनसे विकास कार्यों के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि, मेरी कोशिश है कि कि में अपनी विधानसभा को एक समद्ध विधानसबह बनाऊं, मैंने चुनाव के समय जनता से जो वादे किये थे उसका मूल तो नही लेकिन ब्याज अवश्य चुकाउंगा और वो समय अब आ चुका है
विधायक सुनील शर्मा ने आगे बताया कि कड़कड़ मॉडल गांव में पीने का पानी की व्यवस्था और पार्क की साफ सफाई एवंम पार्क मे झूले का व्यवस्था कराई जाएगी. जिससे यहाँ के लोगों को कुछ आराम मिल सके.
रिपोर्टर राम अवध भगत
Next Story




