गाजियाबाद

मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ी, गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती

Special Coverage News
24 Jun 2019 6:14 PM IST
मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ी, गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती
x

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तबियत बिगड़ गई. उन्हें पेशाब सम्बंधी दिक्कत होने पर शहर के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनकी सभी जांचे की जा रही है. अभी पिछले दिनों भी उनकी तीन बार तबियत खराब हो चुकी है.

कुछ दिनों में ही तीन बार हुए भर्ती

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव कि पिछले कुछ दिनों में ही तबियत में काफी बार खराब हुई है. जिसके चलते उन्हें करीब तीन बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. शुक्रवार को ही मुलायम को पहले तबियत खराब होने के चलते संजय गांधी पीजीआई की इमरजेंसी में भर्ती करवाया था. इससे कुछ दिन पहले भी मुलायम की तबियत खराब होने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती करवाया गया था.

शुगर लेवल से हैं परेशान

मुलायम पिछले कुछ दिनों से बढ़ते शुगर लेवल से परेशान हैं. उनका अचानक शुगर लेवल बढ़ जाने के कारण उन्हें बार बार अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ रहा है. पिछले दिनों मेदांता के डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज करने के बाद बताया था कि वे शुगर और अवसाद की परेशानी से पीड़ित हैं. जिसके चलते बार बार उनके स्वास्‍थ्य में गिरावट हो रही है. गौरतलब है कि लोकसभा में शपथ लेने भी मुलायम सिंह व्हील चेयर पर ही पहुंचे थे और तय समय से पहले ही शपथ ले ली थी.

Next Story