गाजियाबाद

संजीव शर्मा की मेहनत लाई रंग,कार्यकर्ताओं का जोश देखकर गदगद हुए स्वतंत्र देव

सुजीत गुप्ता
8 Sep 2021 11:19 AM GMT
संजीव शर्मा की मेहनत लाई रंग,कार्यकर्ताओं का जोश देखकर गदगद हुए स्वतंत्र देव
x

गाजियाबाद। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार की नीतियों के कारण जनता में उत्साह का वातावरण है। हम न वोट बैंक की राजनीति करते हैं और न ही मुस्लिम तुष्टीकरण की। हम देश बनाने की राजनीति करते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश ऐसा बने, जहां एक रुपये का भ्रष्टाचार ना हो। देश का सबसे ज्यादा युवा आज भाजपा के साथ खड़ा है। साहिबाबाद के कृष्णा इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुयें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पूरा प्रदेश मोदी और योगी के साथ है।


15 वर्षों तक जनता ने सपा-बसपा की सरकार देखी लेकिन विकास नहीं दिखा। अब योगी सरकार में विकास कार्य दिख रहे हैं। इससे पूर्व विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कार्यकतार्ओं में जोश भरने गाजियाबाद आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का स्थानीय कार्यकतार्ओं ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया।

भाजपा महानगर इकाई के अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में आनंद विहार बॉर्डर स्थित पेसिफिक मॉल के निकट आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भी आये कार्यकतार्ओं को संबोधित किया। कार्यकतार्ओं ने हजारों की संख्या में अपने प्रदेश अध्यक्ष का ढोल नगाड़ा और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रदेश अध्यक्ष ने दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण से किया।

स्वागत भाषण में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि हम लोग वर्तमान में बूथ सत्यापन के कार्य में लगे हैं, इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष हमारा उत्साहवर्धन करने आए हैं। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही पार्टी चलाते हैं। इसके लिए हम प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता को जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश के अपराधी थर-थर कांप रहे हैं। दावा किया कि आगामी चुनाव में भी भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

स्वागत के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल क्षेत्रीय प्रभारी जेपीएस राठौर विधायक सुनील शर्मा उपाध्यक्ष मयंक गोयल महामंत्री पप्पू पहलवान सुशील गौतम गोपाल अग्रवाल राजेश त्यागी अश्वनी शर्मा जय कमल अग्रवाल संजीव चौधरी कुलदीप त्यागी नीरज गोयल, रनिता सिंह,संजय रावत, धीरज अग्रवाल तारा जोशी बॉबी त्यागी धीरज शर्मा संजीव झा प्रदीप चौधरी सचिन डेढा महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा, आशीष चौधरी नितिन त्यागी रंजन चौधरी गौरव यादव पुष्पेंद्र गुप्ता जय करण यादव मोनू त्यागी सचिन त्यागी गोपाल सिसोदिया ओम राजपूत बिट्टू त्यागी अनुज कसाना हरीश भाटी संजय ठाकुर अमित शर्मा पवन शर्मा दीपक राघव श्याम शर्मा राहुल शर्मा,पंकज भारद्वाज महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा अरविंद चंद, ललित सिंह, अश्वनी शर्मा, धीरज अग्रवाल, जयकमल अग्रवाल, नीरज गोयल,आशीष शर्मा, तेजिंदर सिंह, दीपक पाराशर, विपिन चौधरी ,राहुल चौधरी, अनुराग दीप, विनेश चौधरी,अशोक पांडे के अलावा महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम सिंह, बीना गौतम, अनुपमा श्रीवास्तव, राज जैन, सुमन सती, पूनम चौधरी, बबली, अनिता, कृष्णा मजूमदार आदि थे।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story