गाजियाबाद

Akanksha Dubey Suicide : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में सिंगर समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार

Arun Mishra
7 April 2023 4:45 AM GMT
Akanksha Dubey Suicide : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में सिंगर समर सिंह गाजियाबाद से गिरफ्तार
x

Akanksha Dubey Suicide : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में सिंगर समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। सिंगर समर सिंह और उसके भाई पर प्रताड़ना का आरोप है। आरोपी समर सिंह को गाजियाबाद से हिरासत में लिया गया। वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र आरोपी समर सिंह को हिरासत में लिया। आकांक्षा की लाश 26 मार्च को वाराणसी के होटल में फांसी से लटकी मिली थी। समर सिंह पर ब्लैकमेल करने का आरोप है।

आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के मामले में आरोपी भोजपुरी सिंगर समर सिंह को गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स कैसल सोसाइटी से गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ कल ही लुकआउट नोटिस जारी हुआ था।

वाराणसी और गाजियाबाद पुलिस दोनों साथ थीं। अब लिखापढ़ी में क्या दिखाया, ये गाजियाबाद पुलिस बताएगी। वैसे, समर सिंह को अभी कुछ देर में गाजियाबाद कोर्ट में ही पेश किया जाएगा। यहां से वाराणसी पुलिस उसको वारंट पर लेकर जाएगी।

Next Story