Archived

एसपी सिटी आकाश तोमर ने किया मेरठ जोन अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता 2018 का शुभारम्भ

एसपी सिटी आकाश तोमर ने किया मेरठ जोन अंतर्जनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता 2018 का शुभारम्भ
x
गाजियाबाद पुलिस लाइन के स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेरठ ज़ोन मेरठ की अंतरजनपदीय हॉकी प्रतियोगिता 2108 का उद्घाटन एसपी सिटी आकाश तोमर ने किया

गाजियाबाद पुलिस लाइन के स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेरठ ज़ोन मेरठ की अंतरजनपदीय हॉकी प्रतियोगिता 2108 का उद्घाटन एसपी सिटी आकाश तोमर ने किया. आकाश तोमर ने हॉकी खेलकर खेल का शुभारम्भ किया.




यह प्रतियोगिता मेरठ ज़ोन के सभी जिलो के लिए अंतरजनपदीय हॉकी प्रतियोगिता 2108 का आयोजन किया गया है. एसपी सिटी ने कहा कि में इस प्रतियोगिता का उद्घाटन कर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ.




एसपी सिटी आकाश तोमर ने कहा कि खेल से हमारे जीवन में कई बदलाब आते है. सबसे पहले हमारे स्वास्थ्य के लिए खेल सबसे लाभदायक है, वहीँ खेल से हमारे अंदर आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है. जैसे एक दूर का खिलाडी कोई अपने साथ जब एक और खिलाडी से खेलता है तो खेल के बाद एक दूसरे से जरुर मित्रवत व्यवहार करते है. आज इस खेल से आप सब भी यही भावना लेकर जाय.




उन्होंने खेल में मौजूद सभी खिलाडियों का परिचय प्राप्त किया और सभी से मुलाकात की. इसके बाद हॉकी की शुरुआत की. एसपी सिटी ने खेल में शामिल सभी टीमों को अपनी शुभकामनाएं भी दी.





Next Story