

x
आईपीएस आकाश तोमर रोड सेफ्टी की जानकारी देते हुए
गाजियाबाद पुलिस जनता के हित को देखते हुए रोज कोई न कोई ऐसा कार्य कर रही जिसमें जनता की भलाई हो. इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए जिले के युवा एसपी सिटी आकाश तोमर ने रोड सेफ्टी को लेकर तीन दिन का अभियान शुरू किया है. इस अभियान के माध्यम से लोंगों को रोड सेफ्टी के बारे में जागरुक करना है.
एसपी सिटी आकाश तोमर ने रोड सेफ्टी पर 3 दिन का अभियान का शुभारम्भ किया. इस अभियान को मैक्स होस्पिटल एवं ट्रांस हिंडन आरडव्लूए द्वारा आयोजित किया जा रहा है. पुलिस नागरिक संवाद बढ़ाने के प्रयासों को और मजबूत करने के सुझाव पर भी चर्चा की गई. आकाश तोमर ने मैक्स हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर्स को भी संबोधित किया. उनको रोड सेफ्टी के बारे में जानकारी भी दी.
Next Story




