
Archived
गाजियाबाद : कनावनी स्लम में आग पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए युवा एसपी सिटी आकाश तोमर, बांटा खाना
Arun Mishra
4 April 2018 3:23 PM IST

x
SP सिटी आकाश तोमर इंदिरापुरम थाने के SHO सचिन मालिक कनावनी चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार शर्मा ने खाना वितरण किया गया
ग़ाज़ियाबाद : इंदिरापुरम के कनावनी चौकी के पीछे झुग्गियों में कल भीषण आग लग जाने से वहां रहने वाले परिवारों के सामने कई मुश्किलें आकर खड़ी हो गईं हैं। जिसमें सबसे ज्यादा दिक्कत है बुर्जुर्गों और बच्चो के खाने-पीने की। ऐसे में गाजियाबाद पुलिस प्रशासन भी मदद के लिए आगे आया है।जिसमें एसपी सिटी आकाश तोमर खुद खाना लेकर पीड़ितों के बीच पहुंचे। वहीँ इंदिरापुरम थानाध्यक्ष सचिन मालिक और कनावनी चौकी इंचार्ज अरविन्द कुमार शर्मा ने पीड़ित परिवारों को खाना वितरण किया।
आपको बतादें कल कनावनी चौकी के पीछे झुग्गियों में कल भीषण आग लगा थी हालांकि किसी के हताहत होने की कोइ खबर नहीं है। मिली जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ी मौके पर पहुंची। जिसकी मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रशासन के आला-अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।
Next Story




