

x
दिल्ली के पास एक युवक ने रची अपने ही अपहरण की साजिश रच ली। मामला गाजियाबाद के थाना लिंक रोड का है। साहिबाबाद के लिंक रोड थाने में एक अजीब मामला सामने आया है जहाँ एक प्राइवेट आर ओ कंपनी में क्लर्क की नोकरी करने वाले अभिजीत ने पहले इलाहबाद अपनी प्रेमिका को रेल से अपने पास बुलाया ओर उसे एक किराये के कमरे पर रखा। मगर पन्द्रह दिन बाद एक दिन देर शाम कमरे पर रह रही प्रेमिका निशा ( ककल्पनिक नाम ) को एक मैसेज आया जिसमे लिखा था तुम्हारा पति मेरे कब्जे में है छुड़ाना है तो 20 हजार दे जाओ। ये मेसेज एक महिला की भाषा मे लिखी जाने वाले शब्द शैली में आ रहे थे काफी लंबी बात होने के बाद उसने अभिजीत के अपहरण की सूचना पुलिस को दे दी।
पुलिस को अभिजीत के अपहरण की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया और पुलिस ने निशा ( काल्पनिक नाम ) को अपने पास बुला उसके फोन पर उसके वाट्स एप पर मैसेज देखे तो एक बार कोलगा कोई महिला ये काम कर रही है। पुलिस ने निशा से ( काल्पनिक नाम ) बात की तो पता चला वो अभिजीत की पत्नी की सहेली है और उसके फेस बुक से अभिजीत से प्रेम सम्बन्ध बने और अभिजीत के कहने पर ही वो इलाहाबाद से भाग कर आई है। पुलिस को क्लू मिला और पुलिस ने जिस नम्बर से मेसेज आ रहे थे उसे सर्विलांस पर ले लिया जिसकी लोकेशन पहले दिल्ली के एम्स अस्पताल की आ रही थी ओर कुछ समय बाद मोबाइल की लोकेशन नोएडा की दिखाने लगा। पुलिस के सामने ही लगातार मेसेज आ ओर जा रहे थे और एक समय आया जब निशा ने मेसेज कर लिखा वो इलाहाबाद जा रही है इस मैसेज के बाद आने वाले मेसेज का सिलसिला रुक गया कुछ देर बाद जो मेसेज आया उसमे लिखा था अभिजीत को नही ले जाओगी। इस भाषा से पुलिस को लगा ये मेसेज अभिजीत की पत्नी आशा ( काल्पनिक नाम ) कर रही है। इससे पहले कुछ और होता इस काम लगी पुलिस की टीम ने नोएडा से अभिजीत को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार होने के बाद अभिजीत पुलिस को भी काफी समय तक अपनी बातों से उलझाता रहा और अपने ही पास रखे मोबाइल को छिपाता रहा। एक बार को उसने पुलिस से ये भी कहा वो अपनी पत्नी को तलाक दे निशा से शादी करेगा तब जाकर पुलिस को समझ आया ये सब कारगुजारी अभिजीत ने खुद रची है। अभिजीत कितना शातिर है इसका पता थाने में आई उसकी पत्नी के सामने आने के बाद जब उसे पता चला अब वो जेल जाने वाला है तो उसने पुलिस आफिस में ही पत्नी के आगे नाटक शुरू कर दिया देखो कैसे अपनी पत्नी के पैरों में गिरकर वो अपने गुनाह की माफी मांग रहा है और अपने को बचाने की गुहार लगा रहा है।
Next Story




