Archived

गाजियाबाद: मोदीनगर में तेज रफ्तार केंटर का कहर, बीच बाजार मारी टक्कर, एक की मौत कई घायल

गाजियाबाद: मोदीनगर में तेज रफ्तार केंटर का कहर, बीच बाजार मारी टक्कर, एक की मौत कई घायल
x

गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। मोदी नगर इलाके में तेल मिल के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने आल्टो गाड़ी और कुछ सब्जियों के ठेले में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक सब्जी विक्रेता और उसका ठेला दूर जाकर गिरा। मौके पर ही सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। जबकि 4 लोग मामले में घायल बताए जा रहे हैं।


केंटर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि कैंटर काफी तेज रफ्तार से आया, और अनियंत्रित होकर साइड में लगी फल और सब्जियों की ठेली पर जा चढ़ा। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। चीख पुकार मचने लगी। देखा तो सामने सब्जी विक्रेता की मौत हो चुकी थी।


पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी ड्राइवर को पकड़ लिया जाएगा। कैंटर का नंबर लोगों ने पुलिस को दे दिया है। फ़िलहाल सब्जी विक्रेता के शव का पंचनामा कर शव पीएम को भेजा जा रहा है, पुलिस कैंटर के ड्राइवर की तलाश में है। मौके पर पुलिस बल तैनात है।


Next Story