गाजियाबाद

सफल रही सपा की साइकिल रैली, राशिद की टीम ने किया बढ़िया प्रदर्शन

सुजीत गुप्ता
5 Aug 2021 12:22 PM GMT
सफल रही सपा की साइकिल रैली, राशिद की टीम ने किया बढ़िया प्रदर्शन
x

गाजियाबाद। आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर सक्रिय हुई पर्टियो के बीच छोटे लोहिया कहे जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाईयो ने साइकिल रैली निकाली। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ताकत दिखाने के लिये सडक पर उतरे सपाईयो ने साईकिल यात्रा निकाली। जिला मुख्यायल से लेकर तीनो तहसील पर सपाईयो ने साईकिल के जरिये प्रदर्शन कर प्रदेश की योगी व केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान गाजियाबाद के महानगर व लेकर मोदीनगर में हाईवे पर लोगो को जाम का शिकार होना पडा। पार्टी के जिला अध्यक्ष राशिद मालिक के नेतृत्व में महंगाई, भ्रष्टाचार, काले कृषि कानून के खिलाफ साईकल रैली लोहिया नगर लोहिया पार्क से शुरू होकर सब्जी मंडी, मालीवाड़ा चौक, अंबेडकर रोड, चौधरी मोड़, घंटाघर होते हुऐ अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा के पास जाकर समाप्त हुई।


इस रैली के लिए नियुक्त किए गए जिला प्रभारी राजकुमार भाटी प्रभारी ने झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। उन्होने योगी सरकार पर भ्रष्टाचारी होने से लेकर किसान विरोधी,श्रमिक के साथ ही महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुये आगामी 2022 में भाजपा सरकार को उखाड़ फैकने का पार्टी कार्यकर्ताओ से आवाहन किया।पार्टी के जिला अध्यक्ष राशिद मलिक ने कहा कि आगामी 2022 में इस उत्तर प्रदेश में सपा की ही सरकार बनेगी। सपा की अखिलेश सरकार में ही गरीब व मध्यम वर्गीय लोगो को राहत मिल सकेगी। पूर्व विधायक सुरेंद्र मुन्नी ने सपा सरकार के रहते जनहित की उपलब्ध्यिों का बखान किया तो वही सपा नेता अभिषेक गर्ग ने भी व्यापार हित में सपा कार्यकाल में सपासंस्थापक मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव की ओर से कराये गये कार्यो का भी उल्लेख किया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा, जिला महासचिव वीरेंद्र यादव, हिमांशु पराशर महानगर महासचिव, मुकीम चौधरी, राजदेवी चौधरी, किरण कालिया, मधु चौधरी, पुष्पा शर्मा,आशा सचदेवा, दिलशाद, आदिल मालिक, आरिफ मालिक, हाजी आसिफ, पुष्पेन्द्र चौधरी, के पी यादव, अरुण यादव, मनोज पंडित,रविन्द्र यादव, हाजी मुबारक, नवीन गुप्ता असलम चौधरी, योगेश सिरोही, हरेंद्र कसाना, रमेश यादव, सचिन सिद्धार्थ, शुभम सिंघल, नईम कुरैशी, रोहन शर्मा, आशु चौधरी,राजन कश्यप, ललित यादव, कृष्ण यादव, जितेंद्र यादव, संतोष यादव,आस मोहम्मद अल्वी, संजीव चौधरी, विशाल वर्मा, अलाउद्दीन अब्बासी, आनंद चौधरी, आशु अब्बासी, राम औतार जाटव, आदिल लाला, बाबू सिंह आर्य सहित आदि लोग उपस्थित रहे । वही दूसरी ओर मोदीनगर में पार्टी के प्रदेश सचिव रमेशचंद प्रजापति ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। पार्टी की ओर से नगर अध्यक्ष मनीष बसंल, देवव्रत धामा,महावीर सिंह,सुरेद्र त्यागी,लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा उर्फकालू नेता,विधानसभा महासचिव उत्तम त्यागी मनजीत नेहरा, अर्जुन कादराबाद, राजेश जाटव, विधानसभा सचिव प्रदीप जाटव, सागर यादव, आरिफ आदि नेतागणों मौजूद रहे।


Next Story