
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गाजियाबाद
- /
- एसएसपी गाजियाबाद ने...
एसएसपी गाजियाबाद ने महिला की शिकायत पर दिखाई सख्ती, कविनगर एसएचओ समेत तीन किये सस्पेंड

गाजियाबाद जिले के एसएसपी वैभव कृष्ण ने बुधवार देर रात घटित घटना पर महिला द्वारा की गई शिकायत की जांच की. जिसमें शिकायत कर्ता महिला की बात सही प्रतीत हो रही थी, महिला की शिकायत के मुताबिक़ घटना घटित होने का बाद उसके पति के साथ दुर्व्यवहार किया गया. मारपीट भी की गई.
एसएसपी ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए अपने स्तर से इसकी जांच कराई जिसमें तीन पुलिस अधिकारी दोषी पाए गए. इनमें थाना प्रभारी कविनगर प्रदीप त्रिपाठी , वरिष्ठ उप निरीक्षक हिंद्वीर सिंह और सब इंस्पेक्टर बलराम सिंह सेंगर को दोषी पाया गया. इनको इनके कर्तव्य में लापरवाही मानते हुए निलंबित कर दिया गया है.
एसएसपी ने बताया कि इनके निलंबन की कार्यवाही इनके खिलाफ की गई जांच में महिला द्वारा की गई शिकायत सत्य प्रतीत हो रही है. इन लोंगों द्वारा आरोपी धन सिंह से दुर्व्यवहार किया एवं मारपीट भी की है. इसलिए इनके खिलाफ कार्यवाही की गई.
बता दें कि बुधवार देर रात केंद्रीय विद्यालय के पास एक महिला और पुरुष द्वारा सब इंस्पेक्टर बलराम सिंह सेंगर के साथ मारपीट की गई. जिसके बाद पुलिस महिला और उसके पति धन सिंह को कोतवाली कविनगर ले गई. जहां से महिला को महिला थाने भेजा गया और पति को कविनगर थाने में रखा गया.




