Archived

एसएसपी गाजियाबाद ने पत्रकार अनुज चौधरी केस का किया खुलासा, पांच आरोपी भेजे जेल

एसएसपी गाजियाबाद ने पत्रकार अनुज चौधरी केस का किया खुलासा, पांच आरोपी भेजे जेल
x
गाजियाबाद में टीवी जनर्लिस्ट अनुज चौधरी को गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया था,
गाजियाबाद में पत्रकार अनुज चौधरी को उनके घर में घुसकर हमलावरों ने गोली मार दी थी. इस घटना को लेकर पत्रकारों में गाजियाबाद पुलिस प्रसाशन के खिलाफ काफी गुस्सा था. जिसे तेज तर्रार एसएसपी वैभव कृष्ण ने समाप्त कर दिया. घटना में शामिल पांच आरोपियों को घटना में प्रयुक्त असलहों समेत गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है.
एसएसपी ने बताया कि इस घटनाक्रम की उत्पत्ति जेल से ही बैठकर शेखर ने की. आरोपियों के मुताबिक़ अनुज को जान से मारने की सुपारी रोहित यादव निवासी कासगंज जिला हाल निवासी कविनगर थाना को दी गई. रोहित की मुलाकात जेल में ही शेखर से हुयी थी. रोहित अभी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था. इसके बाद रोहित की मुलाकात शेखर ने अपने साले से कराई जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया.



एसएसपी ने कहा कि बाकी के आरोपियों से भी अनुज की कुछ कहासुनी हो गई थी जिससे ये अंदर अंदर अनुज को जान से मारने की योजना बना बैठे. जिस की भनक शेखर को लग गई फिर कोर्ट में पेशी पर आते समय शेखर ने रोहित से बाकी के आरोपियों की मुलाकात करा दी जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया.

एसएसपी वैभव कृष्ण ने पत्रकारों के धरना प्रदर्शन के बाद आश्वासन दिया था कि जल्द ही हम इस घटना का अनावरण कर असली मुलजिम जेल भेजेगें. आज इस घटना में शामिल पांच आरोपी 1 विशाल, 2 विकास, 3 योगेंद्र उर्फ टुंडा ,4 बॉबी, 5 घायल रोहित यादव को फायरिंग मैं इतेमाल की गई पिस्टल व तमंचों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. ये आरोपी एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किये गये है. जिसमें एक आरोपी को गोली लगी है. जबकि जबाबी फायरिंग में एक थानाध्यक्ष सिहानी गेट विनोद पाण्डेय भी घायल है. दोनों घायलों की उपचार हेतु अस्पताल में दाखिल कराया गया है.



इस घटना को जनपद की चार पुलिस टीमों ने किया, जिसमें एक टीम का नेत्रत्व थानाध्यक्ष कविनगर कर रहे थे. तो दूसरी टीम का नेत्रत्व सिहानी गेट एसो विनोद पाण्डेय तीसरी टीम का नेत्त्र्व साहिबाबाद एसओ कर रहे थे. चौथी टीम इंदिरापुरम थानाध्यक्ष सचिन मलिक के नेत्रत्व में थी. एसएसपी ने खुलासा करने वाली पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रसंशा करते हुए पांच हजार का नगद इनाम दिये जाने की भी घोषणा की.


गाजियाबाद से राम अवध भगत की रिपोर्ट
Next Story