गाजियाबाद

गाजियाबाद : अशोक गोयल से मिलने पहुंचे BJP प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा और संजीव शर्मा

Arun Mishra
26 July 2021 10:21 AM GMT
गाजियाबाद : अशोक गोयल से मिलने पहुंचे BJP प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा और संजीव शर्मा
x
आज BJP प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा ने महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा व भाजपा वरिष्ठ नेता बलदेव राज के साथ अशोक गोयल के घर पर पहुँच उन के हाल चाल जाने।

गाजियाबाद : व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष अशोक गोयल अपने लखनऊ निवास पर गिर गए थे। जिस के चलते उन के सिर और कमर में गम्भीर चोटे आयी थी। सिर के ऑपरेशन के बाद उन का गाजियाबाद निवास पर रहते इलाज चल रहा है। आज प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा ने महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा व भाजपा वरिष्ठ नेता बलदेव राज के साथ अशोक गोयल के घर पर पहुँच उन के हाल चाल जाने।

इस अवसर पर अशोक गोयल ने कहा कि वह बहुत तेजी के साथ ठीक हो रहे हैं जल्दी ही वो जनता के बीच मे रहकर पहले की तरह सेवा भाव से कार्य करेंगे। अभी वह घर पर रहकर आवश्यक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में प्रत्येक व्यापारी भाजपा के साथ रहेगा और पहले से अधिक सीटों के साथ फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

Next Story