Archived

साहिबाबाद की 5 कॉलोनीयों में तीन दिन तक रहेगा बिजली संकट, फीडर पर चल रहा है काम, जानिए कहाँ कहाँ!

साहिबाबाद की 5 कॉलोनीयों में तीन दिन तक रहेगा बिजली संकट, फीडर पर चल रहा है काम, जानिए कहाँ कहाँ!
x
साहिबाबाद की पांच कॉलोनी में तीन दिन लोगों को बिजली संकट झेलना होगा। विद्युत निगम सबस्टेशन पर फीडर को अलग करने का काम करेगा जिससे बिजली आपूर्ति वाधित रहेगी।

अशोक गुप्ता
गाज़ियाबाद: साहिबाबाद की पांच कॉलोनी में तीन दिन लोगों को बिजली संकट झेलना होगा। विद्युत निगम सबस्टेशन पर फीडर को अलग करने का काम करेगा जिससे बिजली आपूर्ति वाधित रहेगी। जिसके लिए काम शुरू हो गया है। इस वजह से लोगों को सुबह 9 से 12 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।

मोहन नगर सबस्टेशन से श्याम पार्क एंक्सटेंशन, राजीव कॉलोनी, नवीन पार्क, कटोरी मिल, जेपी एंक्लेव आदि में बिजली आपूर्ति होती है। गर्मी में ओवर लोड होने पर सबस्टेशन पर लोकल फॉल्ट से तीन से चार घंटे की बिजली कटौती की जाती है। इसलिए विद्युत निगम ने सबस्टेशन के फीडर को लोड विभाजित करने का काम शुरू किया है।सुबह 9 बजे से काम शुरू हो गया है। इस वजह से सुबह 9 बजे से 12 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।


इस संबंध में एसडीओ प्रभात कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ओवर लोड के चलते फाल्ट की समस्या बनी थी। उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत निगम ने निर्णय लिया है। काम शुरू हो गया है। विद्युत विभाग 13 मई तक काम पूरा करने का दावा कर रहा है।

बहरहाल जो भी हो लेकिन अगर सुविधाएं चाहिए तो थोड़ी सी परेशानियों के रूप में कीमत तो चुकानी पड़ेगी , जो आने वाले समय के लिए बेहतरीन विद्युत सर्विस के रूप में आपके सामने होगा । फिलहाल तीन दिन संकट के झेलकर आगे की परेशानियों से निजात मिल जायेगी।

Next Story