गाजियाबाद

गाजियाबाद के खोड़ा में 6 दिन से चल रहा पानी को लेकर आंदोलन हुआ उग्र, नेशनल हाईवे के सर्विस रोड को किया जाम

Shiv Kumar Mishra
15 Nov 2023 6:19 AM GMT
गाजियाबाद के खोड़ा में 6 दिन से चल रहा पानी को लेकर आंदोलन हुआ उग्र, नेशनल हाईवे के सर्विस रोड को किया जाम
x
6 दिनों से चल रही है भूख हड़ताल

गाजियाबाद के खोड़ा के स्थानीय निवासी पानी को लेकर पिछले 6 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। मंगलवार को आंदोलन उग्र हो गया। सैकड़ो की संख्या में पुरुष और महिलाएं सड़क पर आ गए और उन्होंने नेशनल हाईवे को जोड़ने वाली सर्विस रोड को जाम कर दिया।

खोड़ा नगर पालिका के स्थानीय लोगों का आरोप है की लाखों की आबादी होने के बावजूद उन्हें पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है। जो आदमी 5 से 7 लाख रुपए खर्च कर सकता है वह समरसेबल लगवा लेता है। लेकिन यह भी स्थाई समाधान नहीं है। लोगों का आरोप है कि जब यहां सांसद विधायक सब सत्ताधारी पार्टी के हैं तो फिर भी उनसे ऐसा सौतेलापन वाला व्यवहार क्यों किया जा रहा है।

खोड़ा रेजिडेंट एसोसिएशन इसी को लेकर पिछले 6 दिनों से भूख हड़ताल कर रही है। मंगलवार को अचानक से सैकड़ो की संख्या में महिला और पुरुष सड़क पर आ गए। थाली बजाते हुए इन्होंने प्रदर्शन किया और नेशनल हाईवे 9 को खोड़ा से जोड़ने वाली सर्विस रोड को जाम कर दिया। आपको बता दें कि खोड़ा काफी बड़ी नगर पालिका है और यहां लाखों लोग निवास करते हैं। यहां पीने के पानी को लेकर काफी समय से दिक्कत चल रही है।

अरूण चंद्रा

Next Story