गाजियाबाद

ग्राम प्रधान ने एसएसओ को पीटा, विरोध में 11 गांवों की 12 घंटे बिजली गुल

Special Coverage News
20 Sept 2019 11:18 AM IST
ग्राम प्रधान ने एसएसओ को पीटा, विरोध में 11 गांवों की 12 घंटे बिजली गुल
x

अजीत रावत

गाजियाबाद: मसूरी क्षेत्र के रघुनाथपुर बिजलीघर पर तैनात एसएसओ के साथ इकला गांव के प्रधान ने रात मारपीट कर दी। घटना के विरोध में बिजलीघर पर ताला जड़कर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया।

इस वजह से 11 गांवों में 12 घंटे बिजली गुल रही। अधिकारियों के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति सुचारु की। एसएसओ ने ग्राम प्रधान व एक अन्य पर मारपीट के अलावा तोड़फोड़ व सरकारी दस्तावेज फाड़ने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रधान सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Next Story