Archived

कुमार विश्वास के इन शब्दों से तिलमिला जायेगी यूपी और जम्मू कश्मीर की सरकार

कुमार विश्वास के इन शब्दों से तिलमिला जायेगी यूपी और जम्मू कश्मीर की सरकार
x
कुमार ने फिर एक संवेदन शील होने का दिया सबूत, किया शब्दों से सरकार पर हमला

उन्नाव रेप केस और जम्मू कश्मीर के कठुआ के मामले में देश के प्रख्यात कवि व हिंदी के पूर्व प्रो डॉ कुमार विश्वास ने दोनों राज्यों की सरकार को भोथरे और मरणासंन संवेदना-तंत्र का सायरन बताया है. भोथरे का हिंदी में अर्थ जो किसी का कुछ न कर सके या किसी वस्तु को न काट सके उसे भोथरे की संज्ञा दी जाती है.


कुमार ने कहा है कि उन्नाव-कठुआ हमारे भोथरे और मरणासंन संवेदना-तंत्र का सायरन है. आश्चर्य और टूटन इस बात की है कि निर्वीय पुरुषत्व और नंपुसक व्यवस्था की गिलगिली हथेलियों में छटपटाती हमारी बेटियों की चीख़ें भी कुछ जाहिलों के कानों तक हिंदू-मुसलमान बन कर पहुँच रही है. ईश्वर इस समाज को शाप से बचाए. आखिर किस और जा रहे है हम और हमारा देश कौन लेगा इसकी जिम्मेदारी.


कुमार ने इस मौके पर ही नहीं देश की किसी भी बड़ी घटना पर हमेशा अपनी बात बेबाक रखी है. आज फिर साबित किया कि कुमार को अपनी बात पर आज भी विश्वास है और कहे हुए पर अटल है. पहले हमारा देश उसके बाद कोई और काम होगा.

Next Story