

x
टीएनएम अकादमी संचालक अजय कुमार यादव ने दिवाली के अवसर पर टीएनएम की पूरी टीम को गिफ्ट दिया...
गाजियाबाद : टीएनएम अकादमी संचालक अजय कुमार यादव ने दिवाली के अवसर पर टीएनएम की पूरी टीम को गिफ्ट दिया. जिसमें सभी कोच और एम्पायर और खिलाडी भी थे. वहीं कुछ बच्चों के माता पिता भी मौजूद थे.
इस अकादमी को चलाने के लिए अजय यादव ने काफी मेहनत की है, ताकि बच्चों को उचित खेल-कूद का मैदान मिल सके और बच्चों का भविष्य उज्जवल हो. इस ग्राउंड में खिलाडियों के लिए ख़ास-तौर पर इंडोर नैट प्रैक्टिस की सुविधा भी है ताकि खिलाडियों को बरसात के मौसम में कोइ दिक्कत न हो और खिलाडी लगातार प्रैक्टिस करते रहें.
अजय यादव ने टीएनएम अकादमी को महज दो साल में ही बुलंदियों की उचाईयों पर पहुंचा दिया है. क्योंकि अगर हम पूरे गाजियाबाद शहर को बात करें तो और क्रिकेट अकादमी की तुलना में टीएनएम अकादमी काफी भारी पड़ती है. इस टीएनएम अकादमी के कई खिलाडी स्टेट लेबल पर खेल रहे हैं और रणजी ट्रॉफी की भी तैयारियां कर रहे हैं.
Next Story




