Archived

गाजियाबाद में ट्यूशन टीचर ने किया मासूमों के साथ दुराचार, पुलिस ने आरोपी शिक्षक किया गिरफ्तार

थाना इंदिरापुरम गाजियाबाद
x
थाना इंदिरापुरम गाजियाबाद

गाजियाबाद में अब एक फिर एक बड़ी बारदात सामने आई है. जहां सबसे बड़े सम्मान के रूप में देखे जाने वाले शिक्षक ने ही घिनौनी हरकत कर डाली है. ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने दो मासूमों से दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है.


मिली जानकारी के अनुसार थाना इंदिरापुरम के मकनपुर में दो नाबालिक बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने वाले पड़ोसी टीचर धनंजय झा के द्वारा दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित बच्चे सगे भाई बहिन है. पीड़िटन की उम्र भी एक की पांच वर्ष और दूसरे की सात वर्ष है. पीड़ित दोनों बच्चे आरोपी धनंजय के घर ट्यूशन पढने जाते थे.


जैसे ही घटना की जानकरी पुलिस को मिली पुलिस ने तुरंत घटना का मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित बच्चों को डाक्टरी मुआयना के लिए भेज दिया गया है.

Next Story