Archived

गाजियाबाद के वैशाली में 20 लाख की लूट, आरोपी मौके से पकड़ा

गाजियाबाद के वैशाली में 20 लाख की लूट, आरोपी मौके से पकड़ा
x

गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम के वैशाली में पंजाब नेशनल बेक में 20 लाख रुपयों को जमा करने आए युवक से दो लुटेरों ने गन पाइंट पर लेकर बदमाशों ने लूट की. लूट के बाद एक आरोपी को लोगो की मदद से पीड़ित ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है.



इंदिरापुरम क्षेत्र में मदर डेयरी के डिस्ट्रीब्यूटर से 20 लाख रुपए की लूट हो गई. सरेआम भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना से हडकम्प मच गया. पीड़ित की चीखने चिल्लाने से जनता ने सहयोग कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरा आरोपी भाग जाने में सफल रहा है. पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में लगी हुई है.

Next Story