गाजियाबाद

गाजियाबाद में दो उपनिरीक्षकों की हार्टअटैक से मौत, कमिश्नर ने कंधा देकर शव को घर भिजवाया

Shiv Kumar Mishra
31 Dec 2022 6:04 AM GMT
गाजियाबाद में दो उपनिरीक्षकों की हार्टअटैक से मौत, कमिश्नर ने कंधा देकर शव को घर भिजवाया
x
गाजियाबाद कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा, एडिशनल कमिश्नर दिनेश कुमार पी, सभी डीसीपी समेत सभी अधिकारियों ने श्रद्धांजलि देते हुए शव को कंधा देकर घर भिजवाया।

गाजियाबाद: उप निरीक्षक श्री छत्रपाल सिंह, थाना वेव सिटी की ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत खराब होने पर उक्त उप निरीक्षक को साथी पुलिसकर्मियों द्वारा नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ पर दौराने उपचार चिकित्सकों द्वारा उप निरीक्षक श्री छत्रपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। उप निरीक्षक श्री छत्रपाल सिंह की असमय मृत्यु होने से पुलिस विभाग को अपूर्ण क्षति हुई है।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद एवं पुलिस परिवार द्वारा पुलिस लाइन में स्वर्गीय उप निरीक्षक श्री छत्रपाल सिंह के पार्थिव शरीर को कांधा देकर राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धाजंलि दी गई एवं शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए पुलिस परिवार की ओर से पूर्ण सहयोग हेतु आश्वस्त किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, तीनों जोन के पुलिस उपायुक्त, सभी राजपत्रित अधिकारीगण एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

वहीं दूसरे उप निरीक्षक श्री रामवीर सिंह, थाना इंदिरापुरम की शिप्रा सन सिटी पुलिस चौकी प्रभारी की ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत खराब होने पर उक्त उप निरीक्षक को साथी पुलिसकर्मियों द्वारा नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ पर दौराने उपचार चिकित्सकों द्वारा उप निरीक्षक श्री रामवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। उप निरीक्षक श्री रामवीर सिंह की असमय मृत्यु होने से पुलिस विभाग को अपूर्ण क्षति हुई है।

गाजियाबाद कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा, एडिशनल कमिश्नर दिनेश कुमार पी, सभी डीसीपी समेत सभी अधिकारियों ने श्रद्धांजलि देते हुए शव को कंधा देकर घर भिजवाया।

बता दें कि दो उप निरीक्षक की यकायक मौत से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। जनपद में पुलिस पूरी तरह मायूस थी लेकिन पुलिस को तो आपकी जाती हुई साल और आपकी नव वर्ष मंगलमय बनाने की जिम्मेदारी भी निभानी थी। साथियों को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए अपने कार्य पर चल पड़े ये है पुलिस की जिम्मेदारी। पुलिस भी हम आम नागरिक है अगर पुलिस का सहयोग मानवीय संवेदना के तहत करेंगे तो जरूर आपको पुलिस में कई खामियाँ होने के बाद भी अच्छाइयाँ ज्यादा नजर आएंगी।

Next Story