Archived

घायल पत्रकार अनुज के हाल लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह यशोदा अस्पताल

घायल पत्रकार अनुज के हाल लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह यशोदा अस्पताल
x
घायलावस्था में उनको यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहाँ उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह अस्पताल पहुंचे.

गाजियाबाद: रविवार शाम पत्रकार अनुज चौधरी को उनके घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने उनके गोली मार दी थी. घायलावस्था में उनको यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहाँ उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह अस्पताल पहुंचे.


मंत्री वी के सिंह ने अस्पताल के डॉ आशीष गौतम एवम डॉ अरविंद डोगरा से अनुज चौधरी की सेहत की जानकारी ली. डॉ ने बताया अनुज चौधरी का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया जा चुका है. लेकिन अभी खतरा 5 से 6 दिन तक बने रहने की संभावना है. अत्यधिक रक्तस्राव व पेट के अंगों की व् धमनियों की भारी क्षति की वजह से उन्हें निरंतर वेंटिलेटर पर गहन चिकित्सा कछ ( आईसीयू ) में रखा गया है. उन्हें संक्रमण का खतरा बना हुआ है तथा आने वाले 5 से 6 दिन बहुत ही नाजुक हैं. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जीवन रक्षक दवाएं तथा प्राणरक्षा के उपकरणों एवं दवाइयों की मदद से उनका उपचार किया जा रहा है. मंत्री ने उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना उस परम पिता परमेश्वर से भी की.


मंत्री जनरल वी के सिंह ने उसके बाद घटना के बारे में एसपी सिटी आकाश तोमर से भी जानकरी ली. मंत्री वी के सिंह चूँकि गाजियाबाद से सांसद भी है. एसपी सिटी ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाने की बात भी बताई. कहा पुलिस कई कई टीमें गठित कर दी गई है. इस घटना का खुलासा जल्द ही कर दिया जाएगा.



Next Story