गाजियाबाद

UP News: OYO होटल से मुक्त कराई गई लड़कियां, देह व्यापार में थीं शामिल

Satyapal Singh Kaushik
27 Oct 2023 4:15 PM GMT
UP News: OYO होटल से मुक्त कराई गई लड़कियां, देह व्यापार में थीं शामिल
x
यह मामला यूपी के गाजियाबाद से सामने आया है

देह व्यापार के लिए प्रसिद्ध OYO होटल एक बार फिर चर्चा में है। नया मामला प्रकाश में आया है गाजियाबाद से, जहां पर पुलिस की छापेमारी में गलत काम के लिए लाई गईं पांच लड़कियों को मुक्त कराया गया है। देह व्यापार कराने के आरोपी होटल मालिक और मैनेजर समेत पांच लोगों को अरेस्ट किया गया है। ACP गाजियाबाद ने बताया है कि महानगर के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के नीति खंड में आर्शीवाद रेजीडेंसी के नाम पर संचालित किये जा रहे OYO होटल के भीतर पिछले काफी समय से देह व्यापार चलाये जाने की सूचनाएं मिल रही थी।

होटल मालिक हुआ गिरफ्तार

ACP ने कहा कि,छापेमारी के लिए गठित की गई पुलिस टीम ने कल यानी बृहस्पतिवार की देर रात छापा मारा। होटल के भीतर कमरों में देह व्यापार चलता हुआ पाया गया है । पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए देह व्यापार चला रहे होटल मालिक सचिन शर्मा और उसके मैनेजर अमित के अलावा मौज मस्ती करने के लिए पहुंचे कस्टमर संदीप त्यागी, सचिन और प्रभात दीक्षित को गिरफ्तार किया है।

लड़कियों को कराया गया मुक्त

ACP के अनुसार,पुलिस की कार्यवाही में होटल के भीतर से पांच लड़कियां बरामद की गई है, होटल मालिक और मैनेजर इन लड़कियों से जबरदस्ती देह कारोबार करा रहे थे। पुलिस ने जब होटल के रजिस्टरों की छानबीन की तो पता चला कि ज्यादातर लड़के लड़की घंटे भर के लिए OYO होटल के भीतर कमरा बुक करते थे। घंटे भर बाद अपना काम करके निकल जाते थे। इससे साफ पता चल रहा है कि होटल के भीतर देह व्यापार को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस को होटल मैनेजर के मोबाइल से कुछ लड़कियों की फोटो बरामद हुए हैं। इनके कॉल गर्ल होने की आशंका पुलिस द्वारा जताई जा रही है।

काफी समय से OYO होटल का इतिहास अच्छा नहीं रहा है। OYO लड़कियों के देह व्यापार के लिए प्रसिद्ध होटल रहा है।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story