
Archived
यूपी के गाजियाबाद में रेल प्रसाशन को बड़े हादसे का इंतजार, देखिये कैसे होता है जीवन से खिलवाड़
शिव कुमार मिश्र
22 Jun 2018 6:24 PM IST

x
गाज़ियाबाद टला बड़ा रेल हादसा नया ग़ाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन पर बने फाटक के खराब होने पर बच्ची दो दर्जन बाइक सवार लोगो की जान । तेज रफ्तार अम्बाला एक्सप्रेस ट्रेन के आने से तीस सेकेंड पहले हाथों से एक तरफ का फाटक का पोल उठा लोगो को पार निकाला गया । बाल बाल बची लोगो की जान ।
तस्वीरे देखने से आपको अहसास हो जाएगा कि आज कितने लोग रेल फाटक के बीच उस वक्त फास गए जब तेज रफ्तार अम्बाला एक्स्प्रेस आने वाली थी और उसी दौरान फाटक खराब हो गया । फाटक खराब होने की वजह से एक तरफ का फाटक खुला रह गया और लोग रेल ट्रैक पर आ गए। उसी दौरान अचानक फाटक दूसरी तरफ से भी बंद हो गया ट्रेक पर फसे लोगो मे खोफ फेल गया।
यूपी गाजियाबाद में रेल प्रसाशन को बड़े हादसे का इंतजार देखिये कैसे होता है जीवन से खिलवाड़ @Uppolice @upgrp @RailMinIndia @PiyushGoyal pic.twitter.com/hcuAP2LduA
— Special Coverage News (@SpecialCoverage) June 22, 2018
सभी ट्रेन आने से पहले किसी तरह फाटक के पार करने की कोशिश करने लगे मगर लोगो ने किसी तरह फाटक को फाटक मेन के साथ मिल ऊपर किया और कुछ लोग फाटक पर कर गए और फिर फाटक बंद हो गया। जिससे काफी लोग रेल ट्रैक पर फस गए और तीस सेकंड के बाद अचानक गाजियाबाद से मेरठ की तरफ आती अम्बाला एक्स्प्रेस नजर आने लगी और देखते ही देखते ट्रेन फाटक के नजदीक आ गयी। फाटक पर फसे लोगो ने फाटक के किनारे खड़े हो अपने आप को बचाया। मगर जो लगे फसे उनकी जान एक बार को खतरे में पड़ गयी थी। अगर फाटक कुछ सेकंड को नही खुलता तो ट्रेन की चपेट में आने से काफी लोगो की जान जा सकती थी।
Next Story




