गाजियाबाद

पति 'मोटी' कहकर नहीं ले जाता पार्टी में, पत्नी ने कोर्ट में लगाई गुहार

Special Coverage News
27 Aug 2019 10:57 AM IST
पति मोटी कहकर नहीं ले जाता पार्टी में, पत्नी ने कोर्ट में लगाई गुहार
x
कोर्ट ने महिला की अर्जी को स्वीकार कर लिया है।

गाजियाबाद : सॉफ्टवेयर इंजिनियर की पत्नी ने कोर्ट में अर्जी देकर पति के उत्पीड़न से निजात दिलाए जाने की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि पति उसे मोटी बोलकर परेशान करता है। कहता है कि तुम मेरे साथ पार्टी में जाने के लायक नहीं हो। यह आरोप बिजनौर की एक महिला ने लगाए हैं जिसकी शादी साल 2014 में मेरठ निवासी युवक के साथ हुई थी।

शादी के कुछ दिन बाद युवक को नोएडा की एक एमएनसी में सॉफ्टवेयर इंजिनियर के पद पर नौकरी मिल गई। इसके बाद 2016 से वह पति के साथ इंदिरापुरम इलाके की एक कॉलोनी में फ्लैट लेकर रहने लगा। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चला। बाद में सॉफ्टवेयर इंजिनियर पत्नी को मोटी बताकर उत्पीड़न करने लगा।

महिला का कहना है कि इंजिनियर पति उसे बात-बात में ताने देता है। बीयर पिलाने के लिए भी दबाव बनाता है। मना करने पर मारपीट करता है। कोर्ट ने महिला की अर्जी को स्वीकार कर लिया है।

Next Story