
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गाजियाबाद
- /
- गाजियाबाद के लोनी में...
गाजियाबाद के लोनी में महिला को मारी गोली, गोली मारकर हमलावर फरार

प्रदेश में बेखौफ अपराधी ताबड़तोड़ ढंग से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि जिलों में रोज एनकाउंटर हो रहे हो तब भी अपराधी अपने मंसूबे में कामयाब हो रहे है. मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद में भी एक महिला को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया।
गाजियाबाद की लोनी कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर बिस्मिल्लाह होटल के पास दिल्ली-सहारनपुर रोड पर दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवारों ने 26 वर्षीय महिला को दिनदहाड़े गोली मार दी और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि गोली महिला के कान के पास लगी है।
घायल महिला को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला अपनी बहन के साथ अपनी ताऊ की लड़की के पास बलरामनगर मिलने गई थी, वापस जाते समय ऑटो का इंतजार कर रही थी तभी बाइक सवार नकाबपोश बदमाश गोली मारकर भाग गए।
महिला को गोली मारे जाने की खबर पाकर भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचकर घायल महिला का हाल जाना और हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। घटना का कारण अभी पता नहीं चला है। हमलावरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।




