गाजियाबाद

यति नरसिंहानंद को पुलिस ने किया नजरबंद पदयात्रा पर भी रोक, जानें

Desk Editor
6 Oct 2022 12:29 PM GMT
यति नरसिंहानंद को पुलिस ने किया नजरबंद पदयात्रा पर भी रोक, जानें
x

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज को पुलिस ने तीन दिन के लिए नजर बंद कर दिया है। दरअसल, यति नरसिंहानंद गिरी शिव शक्ति धाम डासना से मेरठ के गांव खजूरी तक पदयात्रा करने वाले थे। पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए तीन दिन के लिए नजर बंद कर दिया है। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि हिन्दू समाज को जागरूक करने के लिए गाजियाबाद से मेरठ तक होने वाली पदयात्रा को प्रशासन ने जानबूझकर रोका गया। उन्होंने कहा कि पुलिस मुझे जेल में सडाने की धमकी दी जा रही है।

हिंदू का परिवार और अस्तित्व खतरे में पड़ चुका है: नरसिंहानंद गिरी

नरसिंहानंद गिरी भारत के हर हिंदू का परिवार और अस्तित्व खतरे में पड़ चुका है। संतों की पदयात्रा एक इतिहास रचेगी और हिन्दू के आत्मविश्वास को जागृत करेगी। उन्होंने सभी हिंदूओं से उनका साथ देने का आह्वान किया। हालांकि प्रशासन ने पदयात्रा पर रोक लगा दी गई है। साथ ही तीन दिन के लिए महंत याति को नजरबंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिव शक्ति धाम डासना से मेरठ के गांव खजूरी तक पदयात्रा करने वाले थे। पदयात्रा में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी सम्पूर्ण हिन्दू समाज को अपनी रक्षा स्वयं करने के लिए जागरूक करने वाले थे। फिलहाल प्रशासन ने उन्हें तीन दिन के लिए नजर बंद कर दिया है।

यति नरसिंहानंद गिरी महाराज फिल्म 'आदिपुरुष का कर चुके है विरोध

फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आ गई है। जिसे लेकर हिन्दू की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लग रहा है। इसे लेकर यति नरसिंहानंद गिरि ने कहा कि मैंने फिल्म के टीचर में सैफअली खान का रोल देखा है। इसमें रावण द्वारा माता सीता के हरण को सही सिद्ध करने जैसा दिखाया जा रहा है। यति ने कहा कि फिल्म में सैफअली खान का गेटअप सनातन विरोधी दिखाया गया है। हम रावण को अपना पूर्वज मानते हैं। वो दुष्ट थे, राक्षस थे, सीता माता का अपहरण किया था लेकिन उसकी तुलना मुसलमानों से नहीं की जा सकती। ये सीन गलत तरीके से दिखाया गया है।

Next Story