
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गाजियाबाद
- /
- योगी सरकार ने कमलनाथ...
योगी सरकार ने कमलनाथ के बेटे को दिया बड़ा झटका, अरबों की जमीन का आवंटन रद्द

दरअसल, कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने इस जमीन पर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनैजमेंट एंड टेक्नालाजी (IMT) का हॉस्टल बनवाया था. इसके बाद बीजेपी पार्षद राजेंद्र त्यागी ने राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले की शिकायत की थी. उन्होंने शिकायत में आरोप लगाए कि कॉलेज के मालिक ने जमीन पर धोखाधड़ी से कब्जा किया है. शिकायत में लिखा गया कि जमीन और राजस्व के रिकॉर्ड के अनुसार, यह जमीन राज्य सरकार के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबंधित है.
पार्षद राजेंद्र त्यागी की शिकायत पर राज्यपाल राम नाईक ने मुख्यमंत्री को कार्रवाई के लिए पत्र भी लिखा था. जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सारे मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कराई थी. जांच रिपोर्ट में मामला सही पाए जाने पर इस जमीन का आवंटन रद्द किया गया है. कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ IMT गाजियाबाद को संचालित करते हैं. वह इस इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर हैं.




