
गाजियाबाद रजिस्ट्रार कार्यालय में युवक की पिटाई मामले में SSP वैभव कृष्ण ने की तुरंत कार्यवाही, FIR दर्ज

गाजियाबाद जिले के मैरिज रजिस्ट्रार के कार्यालय में भीड़ ने एक युवक और युवती की पिटाई की है। दोनों रजिस्ट्रार कार्यालय में अपनी शादी रजिस्टर्ड करवाने के लिए आए थे। उसी दौरान भीड़ वहीं पहुंच गई। पीटने वाले लोगों का आरोप था कि लड़का मुस्लिम है और एक हिन्दू लड़की से शादी करने जा रहा था।
एसएसपी वैभवकृष्ण ने की तुरंत कार्यवाही-
गाजियाबाद एसएसपी वैभव कृष्ण को जब इस मामले के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए. हालांकि पीड़ित लड़के ने शिकायत दर्ज करवाने से मना कर दिया। इसके बावजूद पुलिस ने अपनी तरफ से केस दर्ज किया है।
#GhaziabadPolice ~ सोशल मीडिया में वायरल हो रही तहसील परिसर में युवक की पिटाई की घटना में पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की जा रही है। उक्त सम्बन्ध में जानकारी देते हुए @SspGhaziabad की वीडियो बाईट।@CMOfficeUP @Uppolice @dgpup @adgzonemeerut @igrangemeerut @upcoprahul pic.twitter.com/iDKoJs24J5
— GHAZIABAD POLICE (@ghaziabadpolice) July 24, 2018
बताया जा रहा है कि सोमवार को गाजियाबाद कोर्ट में एक दूसरी धर्म की युवती के साथ शादी करने के लिए पहुंचा था। जब इस बात की जानकारी वहां मौजूद लोगों को पता चली तो उन्होंने लड़के की पिटाई कर दी। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के-लड़की को थाने ले गई, लेकिन लड़के ने शिकायत दर्ज करवाने से मना कर दिया। इसके बावजूद पुलिस ने अपनी तरफ से केस दर्ज किया है।
पीड़ित लड़के का नाम साहिल है. साहिल भोपाल का रहने वाला है और नोएडा की एक कंपनी में काम करता है। वहीं बिजनौर की रहने वाली एक लड़की भी काम करती है। दोनों को प्यार हुआ और शादी करना चाह रहे थे।




