गाजियाबाद

शादीशुदा प्रेमिका की मौजूदगी में युवक ने गंग नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली

Shiv Kumar Mishra
17 Jun 2021 12:53 PM IST
शादीशुदा प्रेमिका की मौजूदगी में युवक ने गंग नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली
x

मसूरी। शादीशुदा प्रेमिका की मौजूदगी में युवक ने गंग नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि महिला को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। एनडीआरएफ टीम युवक की तलाश में जुटी है।

ग्रेटर नोएडा स्थित ग्राम गढ़ी चौखंडी निवासी आकाश (26) बुधवार की सुबह घर से सेक्टर नोएडा 61 में कार्यरत एक कंपनी में नौकरी करने के लिए इंटरव्यू देने के लिए कह कर निकला था। मृतक के पिता मोहन का कहना है कि आकाश ऐमेज़ॉन में पार्सल लाने ले जाने की ड्यूटी करता था। परंतु कोई जगह खाली था। बुधवार को रास्ते में उसने पूर्व प्रेमिका अनीता को अपने साथ लेकर मसूरी गंग नहर मसूरी चला आया। दोनों में किसी बात को लेकर नोक झोंक हो गई। आकाश ने गंग नहर में कूदकर की आत्महत्या कर ली। पीछे से जब महिला उसे देखने गई तो स्थानीय लोगों ने उसे बचा लिया। और पुलिस को सौंप दिया।

अनीता का कहना है कि वह गढ़ी चौखंडी स्थित अपने मां के घर पर आई थी। सुबह वह टेलर के पास कपड़े सिलवाने गई थी। तभी अचानक उसे बाइक पर आकाश मिल गया। वह पूर्व प्रेमिका को अपने लेकर चलने लगा तो अनीता ने विरोध भी किया। आकाश ने चुन्नी से गला दबाने जानने की कोशिश भी की। जिससे उसके गले पर निशान आ गए। अनीता के गला देखने पर स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कि दोनों में कशमकश हुई है। तभी आकाश नहर में कूद गया। अनीता का कहना है कि पीछे से अनीता भी उसे देखने पहुंची। तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। अनीता का आरोप है कि आकाश की हत्या करना चाहता था। दोनों ही प्रेमी युगल शादीशुदा हैं। आकाश दो बच्चे भी हैं जबकि अनीता की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस का कहना है कि आकाश के डूबने की सूचना मिलने पर एनडीआरएफ की टीम को संपर्क किया गया है। थाने में आकाश के परिजन सुबह से ही आ गए थे।

Next Story