
गाजियाबाद से तीन दिन से युवक लापता, पुलिस नही लगा पाई सुराग

ग़ाज़ियाबाद ज़िले के थाना मसूरी के डासना कसबे क़ाज़ी वाली मस्जिद के पास मोहल्ला कुरैशियान में रहने वाला ज़ैनुल पुत्र अलाउद्दीन पिछले तीन दिन से लापता है.ज़ैनुल साहिबाबाद मंडी में पपीते की आढत की दुकाम अपने मामू के लड़के आरिफ की पार्टनरशिप में चलाता है. साहिबाबाद मंडी में SA ६० नंबर दूकान इन दोनों भाइयो की है.
ज़ैनुल के पार्टनर और मामु के लड़के आरिफ ने थाना इंदिरापुरम में दर्ज कराई गयी रिपोर्ट में बताया कि 23 सितंबर को ज़ैनुल सुबह 4 बजे अपने घर डासना से साहिबाबाद मंडी के लिए चला था. आरिफ के अनुसार उनकी एक लेबर के आदमी विजयपाल ने बताया की उसने सुबह पांच बजे ज़ैनुल को मंडी के सामने ही वसुंधरा स्थित मुस्लिम होटल के सामने खड़े देखा था.
आरिफ के अनुसार दोपहर एक बजे तक मेरा भाई ज़ैनुल आढत के दूकान पर नहीं पहुंचा. उसके मोबाइल नंबर८८०२८३१६८९ व् 7428387884 अभी भी बंद हैं. ज़ैनुल के इस तरह गायब हो जाने पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. पुलिस रिपोर्ट दर्ज हुए
तीन दिन हो गये हैं लेकिन अभी तक कोई सुराग़ पुलिस नहीं लगा पायी है.




