उत्तर प्रदेश

Ghosi By-Election Result: घोसी में बीजेपी की हार..सपा जीती, सुधाकर सिंह ने दारा सिंह चौहान को हराया

Arun Mishra
8 Sep 2023 12:45 PM GMT
Ghosi By-Election Result: घोसी में बीजेपी की हार..सपा जीती, सुधाकर सिंह ने दारा सिंह चौहान को हराया
x
सपा विधायक का पद त्याग कर भाजपा से विधायक बनने की फिराक में लगे दारा सिंह चौहान को बड़ा झटका लगा है.

Ghosi By-Election Result: सपा विधायक का पद त्याग कर भाजपा से विधायक बनने की फिराक में लगे दारा सिंह चौहान को बड़ा झटका लगा है. घोसी से सपा के सुधाकर सिंह ने करारी शिकस्त दी है.

सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से हरा दिया है। सुधाकर सिंह को 43000 से ज्यादा वोटों से जीत मिली है। यहां सपा पहले ही राउंड से बढ़त बनाए हुए थी। कहा जा रहा है कि सपा की यह जीत न सिर्फ भाजपा बल्कि उसके सहयोगी दलों सुभासपा के ओपी राजभर, अपना दल के अनुप्रिया पटले और आशीष पटेल, निषाद पार्टी से संजय निषाद के लिए भी बड़ा झटका मानी जा रही है। सपा को करीब 37000 वोटों की लीड मिली है। अंतिम गिनती की घोषणा अभी बाकी है।

भाजपा ने इस सीट को जीतने के लिए मंत्रियों की फौज उतार दी थी। करीब दो दर्जन मंत्री लगातार यहां कैंप कर रहे थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद और ब्रजेश पाठक ने भी कई दिनों तक प्रचार किया था। ओपी राजभर, आशीष पटेल, संजय निषाद ने भी अपनी जाति के वोटरों को लुभाने के लिए लगातार दौरे कर रहे थे।

सपा के सुधाकर को ऐसे हर राउंड में मिलती रही बढ़त

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र में 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मंगलवार (पांच सितंबर) को उपचुनाव के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था, जो विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के गठन के बाद राज्य में पहला चुनावी मुकाबला था।

Next Story