
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- चित्रकूट की पहाड़ियों...
चित्रकूट की पहाड़ियों पर तपस्या करते मिली युवती,जोर जोर से कर रही थी मंत्रोच्चार

चित्रकूट में पुलिस को तपस्या कर रही एक नाबालिक मिली है। वो धर्मनगरी के पर्वत शिखर पर जंगल के बीच अनुसुइया आश्रम के पास तपस्या कर रही थी। किशोरी लगातार ऊंची आवाज में ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप कर रही थी।
चरवाहों ने देखा
मौके पर बकरी चराने पहुंचे चरवाहों ने किशोरी को देखा तो पुलिस को तपस्वी की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को हिरासत में ले लिया है। मामला बहिलपुरवा थाना क्षेत्र का है।
पूछने पर युवती ने अपने माता-पिता का बताया नाम
किशोरी ने पहले अपने माता-पिता का नाम विष्णु और लक्ष्मी बताया था। उसका कहना था कि वो माता-पिता की भक्ति में लीन होने यहां आई है। हालांकि बाद में पुलिस ने कडाई से पूछताछ करने पर नाबालिक युवती ने अपना नाम सिद्दी शर्मा बताया है। पिता का नाम शालिकनाथ और माता का नाम रतन बताया है।
एमपी के पन्ना जिले की है युवती
नाबालिक युवती ने यह भी जानकारी दी कि वह मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की रहने वाली है। वह जून 2021 में अपने घर से भाग कर प्रयागराज में अरैल घाट पर स्थिति अखाड़ा परी शंकराचार्य महिला आश्रम में चली आई थी। वहां से वो मई 2022 में आश्रम से निकलकर चित्रकूट आ गई है। यहां पर सती अनुसुइया, रामघाट, हनुमानधारा, में कर घूम-घूमकर पूजा पाठ करती रही। फिर यहां आकर जप करने लगी।
नैनी में बच्ची की दर्ज है गुमशुदगी
प्रभारी निरीक्षक बहिलपुरवा ने किशोरी को समझा-बुझाकर वन स्टॉप सेंटर में दाखिल कराया है। प्रभारी महिला आश्रम को लड़की के द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर के माध्यम से सूचना दी गई है। प्रभारी महिला आश्रम ने जानकारी दी कि थाना नैनी में बच्ची की गुमशुदगी दर्ज है। आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
तपस्या करने का पता लगा रही है पुलिस
नाबालिग युवती के घने जंगलों के बीच तपस्या करने का कारण क्या है।इस सवाल का जवाब पुलिस खोज रही है। जिस जगह किशोरी तपस्या कर रही थी।वहां के पत्थरों पर भगवान के नाम चॉक से लिखे हुए थे।
Satyapal Singh Kaushik
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।




