गोंडा

Cylinder Blast in Gonda: सिलेंडर के विस्फोट से मकान उड़ा, 7 की मौत कई घायल

Shiv Kumar Mishra
2 Jun 2021 3:52 AM GMT
Cylinder Blast in Gonda: सिलेंडर के विस्फोट से मकान उड़ा, 7 की मौत कई घायल
x

उत्तर प्रदेश: यूपी के गोंडा में घर में खाना बनाते समय सिलेंडर में ब्लास्ट से दो घर जमींदोज हो गए. घंटोतक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे के नीचे से परिवार के14 लोगों को निकाला गया. जिनमें से 7 लोगों की मौत हो गई, वहीं 7 लोगों को इलाज के लिये जिला अस्पतालभेजा गया है

गोंडा में सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से एक मकान की छत ढ़हने से 7 लोगों की मौत हो गई। जानकारी मिलते है राहत बचाव कार्य में स्थानीय लोग और पुलिस जुट गई जिसमें सात लोंगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया, ''थाना वजीरगंज के टिकरी में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद एक मकान की छत गिर गई। पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है।''

अब तक 14 लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा गया जिसमें 7 लोग सकुशल हैं और उनका इलाज चल रहा है और 7 लोगों को मृत घोषित किया गया है। मृतकों में 2 पुरुष, 2 महिलाएं और बच्चे हैं।

Next Story