गोंडा

यूपी: सपा नेता व पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह 'पंडित सिंह' का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Arun Mishra
7 May 2021 9:27 AM GMT
यूपी: सपा नेता व पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह का निधन, कोरोना से थे संक्रमित
x
विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह पूर्ववर्ती सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।

लखनऊ : यूपी में पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह का आज निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें पहले लखनऊ में भर्ती कराया गया था कुछ सुधार के बाद यहां लाकर एससीपीएम हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां अचानक हालत बेहद गंभीर होने पर फिर लखनऊ शिफ्ट किया गया था और आज उनका निधन हो गया। बता दे कि इससे पहले भी पूर्व मंत्री दो बार कोरोना पाजटिव आ चुके थे।

सपा सरकार में रहे हैं मंत्री

बाहुबली नेता के रूप में जानने वाले विनोद कुमार सिंह पंडित सिंह पूर्ववर्ती सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। उनकी छवि एक दबंग विधायक के रुप में मानी जाती है। साल 1996 में वह पहली बार गोंडा से 13वीं विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए।


Next Story