गोंडा

गोंडा में हत्या को दिया आत्महत्या का रूप, पुलिस ने किया खुलासा

Shiv Kumar Mishra
15 Nov 2022 6:06 AM GMT
गोंडा में हत्या को दिया आत्महत्या का रूप, पुलिस ने किया खुलासा
x
थाना धानेपुर क्षेत्र के अन्तर्गत हत्या कर शव को छुपाने की घटना का खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार-

गोंडा जिले में 10 नबंबर को थाना धानेपुर क्षेत्र के अन्तर्गत रामसमुझ के बाग में एक लडके का शव प्राप्त हुआ था। मृतक सुनील कुमार की मां श्रीमती कुसमा देवी की तहरीर पर थाना धानेपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा घटना के जल्द से जल्द अनावरण हेतु अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में टीमे गठित कर थाना प्रभारी धानेपुर को निर्देशित किया गया था।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान पतारसी-सुरागरसी व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर घटना कारित करने वाले 2 आरोपी अभियुक्तों आशीष, पूनम को आनन्द चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक सुनील कुमार व पूनम के बीच काफी दिनों से प्रेमप्रसंग चल रहा था। समाज में बदनामी के चलते पूनम मृतक सुनील कुमार से पीछा छुड़ाना चाह रही थी लेकिन मृतक द्वारा लगातार पूनम को परेशान किया जा रहा था।

इसलिए योजनाबद्ध तरीके से उक्त दोनो अभियुक्तों द्वारा 7.नबंबर .2022 को अपने साथी अभियुक्त विकास उर्फ आकाश के साथ मृतक सुनील कुमार को हुनमानगढ़ी मंदिर मेहनौन निकट नहर पुलिया पर बुलाकर सूनसान जगह बंजारनडीह के पास गलादबा कर हत्या कर दी गयी थी और शव को वही गन्ने के खेत में फेंक दिया गया था। दो दिन बाद 9.नबंबर .2022 की रात्रि उक्त अभियुक्तों द्वारा बोलेरो से मृतक के शव को गन्ने के खेत से उठाकर कालीमाता के स्थान से कुछ दूर बगीचे में लाकर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटकाने का प्रयास किया गया था।

परन्तु समय अधिक हो जाने के कारण शव को वही बगीचे में छोड कर फरार हो गए थे। फरार अभियुक्त विकास उर्फ आकाश की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगी हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Next Story