
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गोरखपुर
- /
- मनबढ़ युवकों ने होटल...

गोरखपुर के खोराबार थानाक्षेत्र के कुसम्ही बाजार स्थित गोबरहिया चौराहे पर सोमवार की रात करीब 9 बजे शराब के नशे में मनबढ़ों ने होटल अशोका पैलेस में खूब उत्पात मचाया। मनबढ़ युवकों ने हॉकी और डंडे से कर्मचारियों की पिटाई कर दी। साथ ही रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ भी की। घटना में एक कर्मचारी का सिर फट गया है। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोबरहिया चौराहे पर स्थित अशोका पैलेस पर रविवार को कुछ लोग रूम किराये पर लिए थे। इसी बीच कुछ मनबढ़ युवक भी होटल पर पहुंच कर लड़कियों से छेड़खानी करने लगे थे। लड़कियों के साथ आए युवकों ने मनबढ़ों को पीट दिया। बताया जा रहा है कि उसी घटना के बाद मनबढ़ युवक सोमवार रात में करीब 9 बजे अपने आधा दर्जन साथियों के साथ पहुंचे और हॉकी डंडे से लैस होटल कर्मचारियों पर टूट पड़े।
मनबढ़ों ने होटल मैनेजर हर्ष सिंह तथा कर्मचारी इंद्रजीत राजभर व सुग्रीव राजभर को पीट कर घायल कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि होटल पर फायरिंग हुई है। उधर बताया जा रहा है कि हमला करने वाला भी जगदीशपुर का है और उसका नाम धर्मेन्द्र है।
*मौके पर पहुंची पुलिस*
सूचना के बाद मौके पर पहुँचे जगदीशपुर चौकी प्रभारी आशुतोष राय ने घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए खोराबार स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जगदीशपुर चौकी इंचार्ज आशुतोष राय ने बताया कि मामला मारपीट का है। रविवार को कुछ लोग शराब के नशे में रूम लेने आए थे। रूम न मिलने पर सोमवार को वे लोग रेस्टोरेंट पर दोबारा आए और कर्मचारियों को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।
Satyapal Singh Kaushik
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।