
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गोरखपुर
- /
- किशोरी से छेड़छाड़ का...

गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र के एक गांव में हुई छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी सोमवार को घर मे घुसकर अकेली किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। पुलिस ने पीड़ित किशोरी की मां के तहरीर पर छेड़खानी एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
महिला ने तहरीर में बताया कि रविवार को वह ड्यूटी पर गयी थी। घर में उनकी तीन नाबालिग बेटियां मौजूद थी। इसी दौरान गांव का ही मार्कण्डेय सिंह (25) पुत्र गुलाबचंद आया। दो छोटी बेटियों को पैसा देकर बाहर भेज दिया। बड़ी बेटी के साथ छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। दोपहर में जब पीड़ित किशोरी की मां खाना खाने घर आयी तो देखा कि गांव का ही रहने वाला मार्कण्डेय सिंह दुष्कर्म का प्रयास कर रहा है।
शोर मचाते हुए आरोपित पिटाई की। मौका पाकर धमकी देते हुए फरार हो गया। जिसके बाद घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सोमवार को थाने पर तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता की मां के मुताबिक आरोपी युवक शादीशुदा है। कैंपिरयगंज के निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि एक युवक के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज
Satyapal Singh Kaushik
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।