गोरखपुर

भाजपा नेत्री बता लोगों से की ठगी, लोगों से हड़पे 1.87 करोड़ की रकम

Satyapal Singh Kaushik
24 Dec 2022 6:45 AM GMT
भाजपा नेत्री बता लोगों से की ठगी, लोगों से हड़पे 1.87 करोड़ की रकम
x
मामला गोरखपुर का है, जहां एक महिला ने नौकरी के नाम पर लोगों से करोड़ो रुपए की ठगी की है।

गोरखपुर में एक महिला ने नौकरी के नाम एक करोड़ 87 लाख रुपए की ठगी कर डाली। उसके इस कारनामें में उसका बेटा भी शामिल रहा। वह खुद खुद को भाजपा नेत्री बताती थी। लोगों को जब ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू कर दी। इस पर महिला ने उन लोगों को अंजाम भुगतने की धमकियां देना शुरू कर दिया। पीड़ितों की शिकायत के बाद शाहपुर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

बेटा ससुराल में करता था फ्रॉड

पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहपुर के नंदानगर निवासी मोहित कुमार गुप्ता और उनकी मां सुभद्रा गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, मोहित गुप्ता की शादी बिजनौर में हुई है। वहां पर पत्नी के संगे संबंधियों से उसने दोस्ती बढ़ाई और फिर मां के साथ मिलकर किसी को पेट्रोल पंप दिलाने का झांसा दिया तो किसी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये हड़प लिए।

खुद को बताती भाजपा की नेत्री

कई लोगों से रुपयों हड़पने के बाद उसने जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। SP सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया, ''महिला खुद को नेता बताकर लोगों से फ्राड करती थी। कई लोगों से इसने बड़े- बड़े वायदे कर रुपए एंठ लिए थे। शिकायत के बाद जब जांच की गई तो पता चला कि महिला फ्रॉड है। जिसके बाद महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया।''

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story