
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गोरखपुर
- /
- दरोगा भर्ती परीक्षा...
दरोगा भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाला केंद्र संचालक गिरफ्तार

दरोगा भर्ती परीक्षा 2020-21 में नकल कराने वाले गिरोह के फरार सदस्य को रामगढ़ताल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा का रहने वाला यह आरोपी परीक्षा केंद्र का संचालक है और नवम्बर 2021 से से फरार चल रहा था। परीक्षा के दौरान नवम्बर 2021 में STF ने साल्वर गैंग का खुलासा करते हुए तीन आरोपियो को तारामंडल इलाके से गिरफ्तार कर रामगढ़ताल थाने में दाखिल किया था. जबकि अन्य तभी से फरार चल रहे थे।
केंद्र संचालक समेत तीन गिरफ्तार
STF की गोरखपुर इकाई ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से आयोजित दरोगा, कांस्टेबल व समकक्ष पदों की सीधी भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 2021 में धांधली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। इस मामले में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र के संचालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलरिहा थाना क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज निवासी अनुभव सिंह, महराजगंज के घुघली थानाक्षेत्र के अहिरौली निवासी नित्यानंद गौड़ और गोरखपुर के चिलुआताल थाना के महेसरा निवासी सेनापति साहनी के रूप में हुई थी।
एक केंद्र संचालक और गिरफ्तार
वहीं, महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसहिया बुजुर्ग निवासी आशीष कुमार शुक्ला पुत्र राजेश शुक्ला फरार था। रामगढ़ताल पुलिस ने आशीष शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आशीष शुक्ला भी एक केन्द्र का संचालक था।
Satyapal Singh Kaushik
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।