
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गोरखपुर
- /
- लिटिल मिलेनियम स्कूल...
लिटिल मिलेनियम स्कूल राप्तीनगर के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

दीपावली से पहले लिटिल मिलेनियम स्कूल राप्तीनगर के बच्चों द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। विषय था,बिजली बचाओ,पृथ्वी बचाओ (Save Electricity, Save Earth),बच्चों द्वारा निकाली गई यह रैली विद्यालय परिसर राप्तीनगर से शुरू होकर करीम नगर चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। बच्चों द्वारा समाज को जागरूक किया गया कि अगर आप बिजली नहीं बचाएंगे तो आने वाले समय में यह पृथ्वी भी नहीं बचेगी। विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चे अपने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर चल रहे थे और समाज में जागरूकता का संदेश दे रहे थे।
इस अवसर पर स्कूल हेड विनीता दूबे, राहुल दूबे, एकता पाण्डेय,शिवानी श्रीवास्तव समेत विद्यालय का पूरा परिवार उपस्थित रहा।
आइए जानते हैं विद्यालय की प्रधानाचार्य ने क्या कहा
इस विषय पर बात करने पर विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता दूबे कहती हैं कि, "दीपावली का पर्व सभी के लिए होता है। विद्यालय द्वारा निकाली गई इस रैली का उद्देश्य यह था कि हमको आधुनिक सजावटों जैसे झालरों,इलेक्ट्रिक लाइटों से बचना चाहिए। हम अपने घर को सजाने के लिए मिट्टी से बने दियों का प्रयोग करें जिससे कि , उन लोगों के घर में भी दिया जल सके जो लोग इन दियों को बनाते हैं।"
आप भी देखिए वीडियो -
Satyapal Singh Kaushik
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।