गोरखपुर

बंधे के किनारे बोरे में पड़ा मिला शव,हत्या की आशंका

Satyapal Singh Kaushik
14 Dec 2022 2:15 PM GMT
बंधे के किनारे बोरे में पड़ा मिला शव,हत्या की आशंका
x
युवक का शव लावारिश हालत में सहजनवा में मिला।

गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र के माड़र चोरमा नाला रेगुलेटर से आगे बंधे के किनारे हत्या कर बोरे में रख कर युवक का फेंका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि युवक का गला दबाकर हत्या की गई है।

पुलिस पहुंची मौके पर

युवक के नाक व मुंह के रास्ते खून निकल रहा था। सीने व पीठ पर कई जगह काला धब्बा पड़ा हुआ था। राहगीरों की सूचना पर एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच किये।

हत्या की है आशंका

मिली जानकारी के अनुसार चोरमा नाला रेगुलेटर से आगे माड़र-मटियारी मार्ग पर राप्ती नदी के बंधे से नीचे दो बोरे में शव बंधा देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बोरे से निकालकर छानबीन किया। युवक की उम्र करीब 30वर्ष के करीब रही होगी। उसके मुंह व नाक के रास्ते खुन निकल रहा था। सीने,पीठ व हाथ पर काला धब्बा पड़ने का निशान था। उसके प्राइवेट पार्ट पर भी सूजन था। जिससे पुलिस मंगलवार की देर रात युवक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रही है। युवक सफेद शर्ट, सफेद बन्डी व नीला जीन्स पहन रखा था। पैर में चप्पल या जूता नहीं था। शव मिलने की सूचना मिलते ही एसपी नार्थ, सीओ व थानेदार मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए। एसपी नार्थ ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव को देख कर हत्या कर बोरे में भर कर फेंकने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के पहचान की कोशिश में पुलिस टीम लगी हुई है। पीएम रिपोर्ट व शव की पहचान होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उन्होंने कहा कि गला दबाकर हत्या की आशंका है।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story