गोरखपुर

शराबी पति की ने पत्नी की गला काटकर हत्या, मौके से हुआ फरार

Sakshi
4 March 2022 1:46 PM GMT
शराबी पति की ने पत्नी की गला काटकर हत्या, मौके से हुआ फरार
x
गोरखपुर में एक महिला की शराबी पति ने गंड़ासे से गला काट कर हत्या कर दी...

उत्तर प्रदेश में सनसनी वारदात को अंजाम दिया गया है| गोरखपुर में एक महिला की शराबी पति ने गंड़ासे से गला काट कर हत्या कर दी। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के धनौती राय गांव की रहने वाली 30 वर्षीय शांति देवी का पति जयगोविन्द यादव शराब का आदी है। इसे लेकर पति पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। गुरुवार को शांति देवी दोपहर में मतदान करने गई थी।

उसका पति सुबह से निकला हुआ था। दोपहर में वह वापस आया तो पत्नी घर पर नहीं थी। कुछ देर बाद उसकी पत्नी शांति मतदान कर घर पहुंची। जिस पर जयगोविन्द आग बबूला हो गया। घर में केवल बच्चे थे, महिला के सास और ससुर भी मतदान करने के लिए गए हुए थे। पत्नी के देर से आने को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। विवाद होता देख रोने लगे। यह देख जयगोविन्द ने दोनों बच्चों को कमरे में बंद कर दिया और घर में रखा गंड़ासे से पत्नी के गले पर प्रहार कर सिर धड़ से अलग कर दिया।

इस घटना के बाद वह पत्नी का शव को छोड़ कर फरार हो गया। यह देख बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। आसपास के लोग घर में पहुंचे तो महिला का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना सलेमपुर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ली। पुलिस ने मृतका के सास ससुर को घटना की जानकारी दी। सास- ससुर घर पहुंचे और इसके बारे में महिला के पिता गुलाब यादव को बताया।

बेटी की हत्या की जानकारी होने पर पिता गुलाब यादव और भाई मुकेश यादव मौके पर पहुंचे। शांति के पिता गुलाब यादव ने अपने दमाद के विरुद्ध बेटी की हत्या की तहरीर दिया। पुलिस ने गांव से उसको गिरफ्तार कर लिया। महिला की मौत से बेटा जयवीर, बेटी परी, सास जगपाति देवी और ससुर उमा लाल यादव का रो- रो कर बुरा हाल था। शांति की जयहिन्द से छह वर्ष पूर्व शादी हुई थी।

Next Story