
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गोरखपुर
- /
- Gorakhpur News:...
Gorakhpur News: गोरखपुर में विकास को मिलेगा गति.. गीडा को मिला 60 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य.. इसी महीने होगा देश के बड़े-बड़े उद्योगपतियों का सम्मेलन

गोरखपुर में उद्योग की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए जल्द ही मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें देश भर के मशहूर उद्योगपति भाग लेंगे और यहां पर हजारों करोड़ का निवेश करेंगे।
आइए जानते हैं विस्तार से
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 (Global Investors Summit 2023) में गोरखपुर से हजारों करोड़ का निवेश होने जा रहा है। हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग को अब तक 1271 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है। इससे करीब चार हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इस विभाग को गोरखपुर परिक्षेत्र से दो हजार करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य मिला है। विभाग को अब तक प्राप्त प्रस्तावों में एक 500 करोड़ रुपये का निवेश है। सैनिटरी नैपकीन बनाने वाली कंपनी नाइन हाइजीन प्राइवेट लिमिटेड इस पूंजी निवेश से विस्तार करेगी ओर 1500 लोगों को इससे रोजगार मिलेगा। दूसरा सबसे बड़ा प्रस्ताव पूर्वांचल के पहले निजी टेक्सटाइल पार्क का है। इसपर करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
रेडीमेड गारमेण्ट का हब बनेगा गोरखपुर
ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। गोरखपुर से कुल 43 हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य निर्धारित है। उद्योग विभाग को एक हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य मिला है, जिसमें से 800 करोड़ के प्रस्ताव मिल चुके हैं। गीडा को 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव मिला है। हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग को दो हजार करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य मिला है, इसमें से 1271 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मिल गया है। निजी टेक्सटाइल पार्क से गोरखपुर को रेडीमेड गारमेंट उत्पादन का हब बनाने में मदद मिलेगी। गीडा की ओर से भी गारमेंट पार्क स्थापित किया जा रहा है।
जानिए गीडा के CEO ने क्या कहा
गीडा CEO पवन अग्रवाल ने बताया कि गोरखपुर जिले में होने वाली इंवेस्टर्स समिट में लगभग 25000 करोड़ का इंवेस्टमेंट आएगा। इनमें 108 इंवेस्टर्स का MOU हो चुका है। इंवेस्टर समिट में बाहर से भी उद्यमियों को बुलाया जा रहा है। गोरखपुर में मिलने वाली सुविधाओं एवं निवेश में छूट की जानकारी देने के लिए एक्सपर्ट बुलाए जाएंगे। गीडा CEO पवन अग्रवाल ने बताया, सड़कों का जाल बिछ जाने से भी लोग यहां इंवेस्ट करना चाहते हैं। उन्हें इस बात की भी जानकारी दी जाएगी कि बड़ी कंपनियां यहां निवेश करने आ रही हैं। यही नहीं औद्योगिक गलियारा के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। नई टेक्सटाइल नीति एवं औद्योगिक नीति के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। वहीं जिला उद्योग केंद्र भी इंवेस्टर्स समिट की तैयारियों में जुटा है और उद्यमियों से इसके लिए संपर्क कर रहा है।
ये कंपनियां करेंगी निवेश
इंवेस्टर्स कंपनी- इंवेस्टर्स नेम - इंवेस्टमेंट - एम्प्लॉयमेंट
1. इंडियन ऑयल कारपोरेशन - संजीव कक्कर - 1800 - 50 2. आरजी स्ट्रैटजी ग्रुप - प्रवीण गोयल - 1772 - 1200
3. वरुण बेवेरेज लिमि। - कमलेश कुमार जैन - 1071 - 250 4. केक कंस्ट्रक्शन एंड बिल्डिर्स - जगदीश कुमार आनंद - 600 - 600
5- नाइन हाईजीन केयर प्राइवेट लिमि। - गौरव बथवाल - 500 - 2000
6-इंडियन टैैंकर्स प्रा.लि। नौशाद अहमद - 400 - 407-7. जालान उद्योग लिमिटेड - ओम प्रकाश जालान - 400 - 6008
8. इंडियन ग्लाइकोल लि। - सुनील मिश्रा - 400 - 12009-9. 9. एडी स्टेट डेवलपर्स - शोभित मोहन दास - 300 -600
10. एबीआर पेट्रो प्रोडक्टर्स लि.- अशोक कुमार शा - 300 - 2000
11. केयान डिस्टिलिरी - विनय कुमार सिंह - 1200 - 700
Satyapal Singh Kaushik
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।




