
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गोरखपुर
- /
- Gorakhpur News: NDRF...
Gorakhpur News: NDRF के जवानों को सक्षम संस्था की बहनों ने बांधी राखी

गोरखपुर: दिव्यांग कल्याण के प्रति समर्पित संस्था सक्षम और सेवा भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम आज एनडीआरएफ (NDRF) के कैंप कार्यालय चरगांवा में आयोजित किया गया। जिसमें संस्था की महिलाओं द्वारा एनडीआरएफ के जवानों को राखी बांधा गया।
सक्षम का कार्य सराहनीय है: डिप्टी कमांडेंट
इस अवसर पर एनडीआरएफ कमांडेंट संतोष कुमार ने कहा कि, "दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए सक्षम जो कार्य कर रही है, निश्चितरूप से वह सराहनीय है। हम साल में दस महीने ड्यूटी करते हैं इसलिए कोई भी त्योहार चाहे वह होली हो या दिवाली हम परिवार के साथ में नहीं मना पाते हैं। ऐसे में सक्षम परिवार की बहनों द्वारा राखी बांधकर जो प्यार दिया गया वह अतुलनीय है उसे हम हमेशा याद रखेंगे।"
जब सेना के जवान जागते हैं तो हम चैन की नींद सोते हैं: डॉ. मुकेश शुक्ला
सक्षम महानगर अध्यक्ष डॉ. मुकेश शुक्ला ने कहा कि, "सेना के जवान जब जागते हैं तभी हम सो पाते हैं। देश के प्रति उनका यह त्याग और बलिदान हम कभी नहीं भूलेंगे। यह रक्षाबंधन का कार्यक्रम सेना के प्रति हमारा प्यार है।"
जवानों ने सक्षम की बहनों को उपहार दिया
कार्यक्रम में सेवा भारती एवं सक्षम की बहनों को सेना के जवानों ने पहले राखी बंधवाकर उपहार दिया फिर अपने हाथ से बना व्यंजन खिलाकर और उपहार देकर भाई के फर्ज को निभाया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से रंजनी राय मातृमंडली संरक्षिका गोरक्ष प्रान्त,अनिता शर्मा स्वावलंबन प्रमुख, शैलतान्या दूबे महानगर महिला उपाध्यक्ष,अंशुमान मिश्रा सदस्य प्रांत कार्यकारिणी, हरिश्चन्द्र,परमात्मा दुबे, राहुल दुबे, रंजीत, अनन्त पाल, डॉ. रवि सिहं,विभा, सरिता, मनिप्रभा, संगीता मिश्रा,बरखा रानी, नवनीत, गोरख सिंह, योगेश पांडेय सहित सेना के जवानों की मौजूदगी रही।
Satyapal Singh Kaushik
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।