गोरखपुर

Gorakhpur News: महिला ने अपने पति और दो बेटों की चाकू से गोदकर की हत्या

Satyapal Singh Kaushik
26 Feb 2023 4:30 AM GMT
Gorakhpur News: महिला ने अपने पति और दो बेटों की चाकू से गोदकर की हत्या
x
यह मामला सहजनवा थाना क्षेत्र की है।

गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पांच में शनिवार की रात डेढ़ बजे एक महिला ने पति समेत अपने दो सौतेले बेटों की गला रेतकर हत्या कर दी। रविवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपित महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अवधेश की दूसरी पत्नी थी आरोपित महिला

सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नं पांच सहबाजगंज निवासी 40 वर्षीय अवधेश गुप्ता पुत्र स्व. मेल्हू गुप्ता ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी की है। पहली पत्नी से उसके दो पुत्र आर्यन व पीहू उर्फ आरो थे। करीब आठ माह पहले संतकबीर नगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के मझगांवा निवासी नीलम से उसकी दूसरी शादी हुई थी। आरोपित नीलम की भी दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसे एक पुत्री है। शादी होने के बाद नीलम अपनी एक पुत्री के साथ अवधेश के घर आ गई और पति व सौतेले बेटों के साथ रहने लगी। कल रात महिला ने खुद डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि कुछ लोग घर पर उसके पति और बेटों के साथ मारपीट कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिला के बताए कमरे को खोली तो अवधेश और उसके दोनों पुत्र आर्यन और आरो खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े हुए तड़प रहे थे।

पुलिस तत्काल जिला अस्पताल ले गई

पुलिस तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गई, जहां अवधेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया।बच्चों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर मौके से एक चाकू भी बरामद किया है और उससे पूछताछ चल रही है।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story