गोरखपुर

लडकी ने शादी से किया इनकार, तो लडके ने उठाया यह कदम.

Desk Editor
25 Aug 2022 10:29 AM GMT
लडकी ने शादी से किया इनकार, तो लडके ने उठाया यह कदम.
x

गोरखपुर में युवक के नशे का आदी होने की जानकारी होने पर एक युवती ने शादी से इनकार कर दिया। लड़की के शादी से मना करने की जानकारी होने पर मनबढ़ युवक ने बुधवार की शाम को लड़की को किडनैप करने की कोशिश की।



दकरलड़का दो कारों से अपने साथियों के साथ लड़की के घर पहुंचा और उसे जबरन साथ ले जाने लगा। आसपास के लोगों के पहुंचने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामला गुलरिहा क्षेत्र के भटहट कस्बे का है। वहां के निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी की बातचीत देवरिया जिले के सलेमपुर कस्बे के एक युवक से की थी। इस दौरान लड़की और लड़के में फोन पर बातचीत भी होने लगी।

लड़की पक्ष को युवक के नशे का आदी होने का पता चला। इस पर लड़की ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। शादी से इंकार करने से युवक नाराज हो गया। नाराज युवक दो कार से अपने आधा दर्जन साथियों के साथ बुधवार की शाम तकरीबन 6 बजे लड़की के घर चढ़ गया और उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगा।

परिजनों के विरोध करने पर लड़के के साथ पहुंचे साथी मारपीट पर आमादा हो गए। उन्होंने लड़की का अपहरण करने की कोशिश की। शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ को देखकर और घरवालों के विरोध करने पर लड़का और नाराज हो गया।

भीड़ के आते ही लड़का वहां से दोस्तों संग फरार हो गया। भागते हुए लड़का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे गया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों और लड़की के परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी।

Next Story