गोरखपुर

Uttar Pradesh : गोरखपुर में यज्ञ पंडाल में हाथी का तांडव; 3 लोगों की मौत, कई को रौंदा

Arun Mishra
16 Feb 2023 10:59 AM GMT
Uttar Pradesh : गोरखपुर में यज्ञ पंडाल में हाथी का तांडव; 3 लोगों की मौत, कई को रौंदा
x
गुस्साए हाथी ने कई लोगों को रौंद दिया। हाथी यज्ञ में बुलाया गया था, इसके चलते उसने पंडाल में भी तांडव मचाया।

गोरखपुर में गुरुवार को एक हाथी ने यज्ञ पंडाल में तांडव मचा दिया। गुस्साए हाथी ने कई लोगों को रौंद दिया। हाथी यज्ञ में बुलाया गया था, इसके चलते उसने पंडाल में भी तांडव मचाया। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग गंभीर घायल हो गए। हाथी तांडव मचाते हुए सड़क पर दौड़ने लगा। इस दौरान जो भी उसके रास्ते में आया, वह उसे कुचलता चला गया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।


Next Story