
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गोरखपुर
- /
- MLC Welcome:...
MLC Welcome: नवनिर्वाचित MlC देवेंद्र प्रताप सिंह का अनुदेशक संघ ने किया स्वागत, जानिए इस अवसर पर अनुदेशक प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने क्या कहा

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक क्षेत्र से विजई नवनिर्वाचित MLC देवेंद्र प्रताप सिंह का स्वागत आज अनुदेशक संघ द्वारा किया गया। इस अवसर पर अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह तथा अन्य अनुदेशक मौजूद रहे।
अनुदेशक संघ ने दिया था भाजपा को समर्थन
आपको बताते चलें कि इस चुनाव में अनुदेशक संघ ने भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन किया था, जिसका परिणाम यह रहा की 5 में से 4 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत हुई और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है।
जानिए अनुदेशक संघ प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा
इस अवसर पर गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक क्षेत्र से विजई MLC देवेंद्र प्रताप सिंह का स्वागत करने पहुंचे अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि, " हम भाजपा प्रत्याशियों की जीत से बहुत खुश हैं। क्योंकि इस चुनाव में हम सभी भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन किए थे। हमने खुद MLC देवेंद्र प्रताप सिंह का समर्थन किया था, जिसका परिणाम रहा की सभी भाजपा प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत हुई। हम आशा करते हैं की सभी विजई भाजपा MLC सदन में हमारी नियमितीकरण की मांग को उठाएंगे और हमें नियमित कराएंगे।
Satyapal Singh Kaushik
न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।