गोरखपुर

देश ही नहीं,विदेशी आर्थिक शक्तियों का केंद्र भी बन रहा उत्तर प्रदेश: ओम बिरला

Satyapal Singh Kaushik
11 Dec 2022 2:00 PM GMT
देश ही नहीं,विदेशी आर्थिक शक्तियों का केंद्र भी बन रहा उत्तर प्रदेश: ओम बिरला
x
ओम बिरला ने शनिवार को गोरखपुर स्थित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया।

महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक समारोह का शनिवार को समापन हुआ। इस समारोह के मुख्य अतिथि थे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। साथ ही अच्छा प्रदर्शन करने वालों छात्रों व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में हो रहे तेजी से विकास की सराहना की।

युवाओं की भूमिका पर बोले बिरला

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि संस्कारों व नैतिक मूल्यों को अपना कर ही हम एक अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। देश का भविष्य युवा हैं। देश के विकास में इनकी प्रमुख भूमिका है।आजादी के 75 साल हो गए हैं। ऐसे में देश के युवाओं को सहयोग और मार्गदर्शन मिले इसका प्रयास करना चाहिए ।

महंत दिग्विजयनाथ का सपना साकार हो रहा है

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज महंत दिग्विजय ने शिक्षा के क्षेत्र में जो सपना देखा था आज साकार हो रहा है। इस परिषद ने आज वृहद रुप ले लिया है। छोटी सी शुरुआत के साथ आज यह व्यापक रुप ग्रहण कर चुका है। आज इसकी 52 संस्थाएं शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही हैं। इसमें कॉलेज, नर्सिंग, मेडिकल और यूनिवर्सिटी भी शामिल है।

उत्तर प्रदेश में विकास का क्रम जारी है

लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। यहां विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे हैं। यह सब इसलिए संभव हुआ है क्यों कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। यहां शांति व्यवस्था कायम है। स्वामी विवेकानंद और महंत दिग्विजय नाथ जैसे महापुरुषों ने सभी युवाओं का मार्गदशन किया है।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story